दो जोड़ी बांद्रा टर्मिनस-भुज साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें भाभर स्टेशन पर राेकेंगी
- Admin Admin
- Jan 20, 2025

अहमदाबाद, 20 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 12959/12960 बांद्रा टर्मिनस-भुज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12965/12966 बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का भाभर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का का निर्णय लिया है।
पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि ट्रेन संख्या 12959 बांद्रा टर्मिनस-भुज साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का 25 जनवरी 2025 से भाभर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 04.42/04.44 बजे रहेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 12960 भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का तत्काल प्रभाव से भाभर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 22.12/22.14 बजे रहेगा। वहीं ट्रेन संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस-भुज साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का 21 जनवरी 2025 से भाभर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 00.31/00.33 बजे रहेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 12966 भुज-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का 24 जनवरी 2025 से भाभर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 22.12/22.14 बजे रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद पाण्डेय