महानंदा नदी में डूबने से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद शव बरामद

मालदा, 03 जुलाई (हि. स.)। नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम तौफिक जहांगिर है। वे गौड़ कॉलेज के गणित ऑनर्स के मेधावी छात्र था। घटना के लगभग 24 घंटे बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने शुक्रवार को नदी से उनका शव बरामद किया। इस घटना से सामसी के भागभादो गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को तौफिक अपने दोस्तों के साथ रतुआ दो ब्लॉक के टेकना घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान उनके दो दोस्त तेज बहाव में डूबने लगे। दोस्तों को बचाने के लिए तौफिक तुरंत नदी में कूद पड़े और दोनों की जान बचा ली, लेकिन खुद तेज धारा में बहकर गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद से ही तलाशी अभियान शुरू किया गया था। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने उनका शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

तौफिक के पिता जाकिर हुसैन ने बताया कि उनका बेटा हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहता था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

   

सम्बंधित खबर