जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

नगांव (असम), 03 जुलाई (हि.स.) । नगांव जिले के कलियाबोर इलाके में जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि भोजन की तलाश में कामाख्या गांव चाय बागान इलाके में घुस आये एक जंगली हाथी के हमले में बीती रात एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु गड़ के रूप में की गई है । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर काफी नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को बार-बार जंगली हाथी की खबर दिए जाने के बावजूद भी समय रहते में जंगल में हाथी खदेड़ नहीं पाई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

   

सम्बंधित खबर