सुकमा : विस्फोटकों के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार

सुकमा, 13 अगस्त (हि.स.)। नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर आज मंगलवार को थाना जगरगुण्डा से जिला बल, डीआरजी के जवान कैम्प कुदेंड से गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम मिसीगुड़ा की ओर रवाना हुए थे, जहां मिसीगुड़ा के जंगल-पहाड़ी चिकोमेट्टा के पास से घेराबंदी कर पांच नक्‍सल‍ियों को गिरफ्तार कि‍या गया। गिरफ्तार नक्‍सल‍ियों में 1.उईका चैतू निवासी सुकमा ईनामी 5 लाख , 2. कुंजाम सुखलाल निवासी पाण्डूपारा सुकमा, 3. पदाम हुंगा निवासी पाण्डूपारा थाना जिला सुकमा, 4. महिला उईका निवासी सुकमा, 5. पदाम सन्नू सुकमा का नाम शाम‍िल है। गिरफ्तार 5 नक्सलियाें के कब्जे से 200 ग्राम बारुद, टाईगर बम 2 नग, डेटोनेटर 4 नग, माचिस 1 नग, बीजीएल सेल 1 नग, जिलेटीन रॉड 4 नग, कोर्डेक्स वॉयर, पेंसिल सेल 4 नग, नक्सल साहित्य, कोर्डेक्स वॉयर, बरामद किया गया। उक्त सभी नक्सलियों को गिरफ्तार कर आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत क‍िया गया, जहां नक्‍सल‍ियों को न्‍यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे / गायत्री प्रसाद धीवर

   

सम्बंधित खबर