सुनीता बनी महिला थानाध्यक्ष

किशनगंज,21अक्टूबर(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित नौ पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। जिसमें ठाकुरगंज थाने में तैनात अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी को महिला थाना की नई थानाध्यक्ष बनायी गई है।

इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार प्रभारी हिंदी शाखा, संतोष कुमार कोढ़ोबारी थानाध्यक्ष, सृष्टि कुमारी फतेहपुर थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार भारती अपर थानाध्यक्ष साइबर थाना, अवर निरीक्षक राहुल कुमार अपर थानाध्यक्ष सदर थाना, अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी ठाकुरगंज थाना, अवर निरीक्षक विनीता कुमारी अपर थानाध्यक्ष ठाकुरगंज थाना व विजय कुमार को कोचाधामन थाने में पदस्थापित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर