सुपौल में 11 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान पुलिस की कार्रवाई
- DSS Admin
- Jun 27, 2026
सुपौल, 27 जून (हि.स.)।
जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
दोनों के कब्जे से करीब 11 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, नियमित वाहन जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

