चार दिवसीय दौरे पर सुपौल आ रहे अमीर ए शरीयत फ़ैसल रहमानी

सुपौल, 30 मई (हि.स.)। इमारत-ए-शरिया बिहार, उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अमीर-ए-शरीयत एवं खानकाह रहमानी के सज्जादा नशीं हजरत मौलाना अहमद वली फ़ैसल रहमानी विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल होने 31 मई को सुपौल पहुंच रहे हैं ।

इमारत शरिया के सुपौल जिला सचिव सह समाजसेवी मो जमालुद्दीन ने बताया कि इमारत ए शरिया एक ऐसी संस्था है जो सिर्फ़ धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर मदद करती है। ग़रीब परिवारों की मदद, ग़रीब बेटियों की शादी, जरूरत मंद छात्रों को स्कालरशिप तथा आगलगी एवं बाढ़ जैसे आपदा में भी इस संस्था के द्वारा समय समय पर मदद की जाती है।

जमालुद्दीन ने बताया कि सुपौल के कुसहा त्रासदी में भी इमारत ए शरिया द्वारा कई महीनों तक पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई गई थी। इसी संस्था के बिहार, झारखंड, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के प्रमुख फैसल वली रहमानी का कार्यक्रम सुपौल ज़िला के सदर प्रखंड के अलावा किशनपुर एवं छातापुर के विभिन्न संस्थान एवं मदरसा में आयोजित होना तय हुआ है। ज्ञात हो कि फैसल वली रहमानी अंतराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् हैं ।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कई वर्षों तक उन्होंने वहीं पढ़ाने का भी काम किया । इसके अलावा विभिन्न मल्टी नेशनल कंपनियों में भी उन्होंने बतौर प्रबंधक के तौर पर अपनी सेवाएँ दी । वर्तमान में फ़ैसल रहमानी विश्व पटल पर इस्लामिक स्कॉलर की हैसियत से अलग अलग देश में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं ।

इनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोड़ शोर पर चल रही है। जमालुद्दीन ने बताया कि इमारत ए शरिया के मजलिस ए शूरा के सदस्य मो एहसानुल हक़ एवं कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी कार्यक्रम स्थल का दौरा करेंगे।

   

सम्बंधित खबर