बारुईपुर मुठभेड़ पर सुजन चक्रवर्ती ने उठाए सवाल

कोलकाता, 08 जुलाई (हि. स.)। बारुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले के मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है वहीं, माकपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने भी पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े किए हैं।

सुजन चक्रवर्ती ने पूरी घटना और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, बरुईपुर की घटना क्रूर है। पुलिस की नाकामी के कारण लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है। अगर आप सच्चाई को नकारते हैं और इसे सिर्फ़ राजनीतिक या जिहादी रूप से देखने की कोशिश करते हैं, तो यह न्याय के खिलाफ़ होगा। किसे गिरफ़्तार किया जाएगा, क्या सज़ा होगी -ये सब कुछ क्या मुख्यमंत्री तय करेंगे? उन्होंने कहा कि इस पूरे घटना की न्यायिक जांच की जानी चाहिए।---------------

   

सम्बंधित खबर