यमुनानगर: सफाई कर्मियों ने लंबित मांगों पर सौंपा ज्ञापन

यमुनानगर, 4 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को जिला प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि सफाई मजदूर कर्मियों की मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन किए गए और प्रदेश सरकार को भी जिला।प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपे गए। लेकिन हमारी मांगों का कोई समाधान नहीं किया गया। आज फिर सफाई कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा को ज्ञापन सौंपा और चर्चा की।

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने भी उन्हें आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांगे है कि अनुबंध कर्मचारियों का वर्दी जूता समय पर देने, अनुबंध सफाई कर्मचारी को समान काम समान वेतन का बकाया, पक्के कर्मचारियों की एलटीसी का भुगतान करने, पक्के कर्मचारी का एसीपी लगाने और व्हीट लोन का समय पर भुगतान किया जाए। उन्होंने प्रशासन और सरकार से अपील करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को होने वाले बजट में पूरा किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

   

सम्बंधित खबर