सिनर्जी 2025 – रिदम एंड रेस: डॉ. पदम गुलेरिया ने नवाजे डीएवी सेंटेनरी पब्लिक के नन्हें खिलाड़ी

मंडी, 17 नवंबर (हि.स.)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर मंडी की ओर से नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अपना वार्षिक खेल महोत्सव सिनर्जी 2025 – रिद्म एंड रेस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर एवं कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. पदम गुलेरिया अपनी पत्नी डॉ. सुमन गुलेरिया के साथ उपस्थित रहे। जबकि विशेष अतिथि के रूप में सुश्री वंदना गुलेरिया मौजूद रही।

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के छात्रों के लिए अनेक रोमांचक और उपयुक्त प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया। नर्सरी गर्ल्स फेयरी रेस में नित्या राणा ने स्वर्ण, प्रियांशी ठाकुर ने रजत तथा आर्या ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। जबकि नर्सरी बॉयज़ सुपर बॉय रेस में ऋषि ठाकुर को स्वर्ण, नित्यांश को रजत और अली हुसैन को कांस्य पदक मिला।

एलकेजी गर्ल्स पिक एंड रन में इनाया गुप्ता ने स्वर्ण, समृद्धि ठाकुर ने रजत और खुशविका ठाकुर ने कांस्य प्राप्त किया। वहीं एलकेजी बॉयज़ पिरामिड रेस में सारांश आज़ाद ने स्वर्ण, अगस्त्य ने रजत तथा वेदांत ने कांस्य जीता। यूकेजी गर्ल्स गेट रेडी एंड रन में प्रानिका वालिया ने स्वर्ण, हर्विशा ठाकुर ने रजत और त्रिशिका ठाकुर ने कांस्य जीता, जबकि यूकेजी बॉयज़ डेकोरेट योरसेल्फ कार्यक्रम में भाविक ठाकुर ने स्वर्ण, हर्षल ठाकुर ने रजत और आदित्य वैद्य ने कांस्य जीता।

कक्षा पहली गर्ल्स वॉक ऑन द बोर्ड में बेनिशा मॉडगिल ने स्वर्ण, अमायरा ठाकुर ने रजत और नव्या ठाकुर ने कांस्य हासिल किया, जबकि बॉयज़ क्रैब रेस में आदित्य ठाकुर ने स्वर्ण, अगस्त्य राजपूत ने रजत और युवम ने कांस्य जीता। कक्षा दूसरी गर्ल्स साइंस चैलेंज में भार्गवी ठाकुर ने स्वर्ण, अनाया ने रजत और आन्या ठाकुर ने कांस्य जीता, वहीं बॉयज़ फ्लैग रेस में आदित्य ने स्वर्ण, देवम गुलेरिया ने रजत और आर्य राणा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कक्षा तीसरी गर्ल्स सिंगल लेग्ड रेस में दीपांजलि ने स्वर्ण, अर्चिशा ने रजत और सुरमीत ने कांस्य जीता, जबकि बॉयज़ फ्रूट बैलेंस रेस में राघव नेगी ने स्वर्ण, सत्याम ने रजत और आरुष ने कांस्य जीता। कक्षा चौथी गर्ल्स थ्रेड द नीडल में सिरात ने स्वर्ण, हिमानी ने रजत और पावनी ने कांस्य पाया, जबकि बॉयज़ सैक रेस में आरव वैद्य ने स्वर्ण, आदित्य ठाकुर ने रजत और कृषांग हजारी ने कांस्य जीता। कक्षा पांचवीं गर्ल्स 40 मीटर रेस में चार्वी ने स्वर्ण, मोक्षार्थी ने रजत और आरवी ठाकुर ने कांस्य जीता, जबकि बॉयज़ 50 मीटर रेस में पर्थ ने स्वर्ण, शिवम ने रजत और तरुण कश्यप ने कांस्य जीता। कक्षा पांचवीं गर्ल्स रिले में कृतार्थी, मोक्षार्थी, आरवी ठाकुर और आहना की टीम ने स्वर्ण, अन्वी ठाकुर, आस्था, नारायणी शर्मा और एरिका राणा की टीम ने रजत तथा अवनि, एंजल, चार्वी और ऋद्दि की टीम ने कांस्य जीता। जबकि कक्षा पांचवीं बॉयज़ रिले में तरुण कश्यप, वेदांश कटोच, विक्रमादित्य सेन और शिवम की टीम ने स्वर्ण, आरव शर्मा, महाविन सेन, देवांश शर्मा और पर्थ की टीम ने रजत तथा श्रेयांश, अक्षित, विहान और मृदुश की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. गुलेरिया ने बच्चों के उत्साह और खेल भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।

प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रबंधन की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ तथा विभिन्न डीएवी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शहर के गणमान्य व्यक्तियों, दादा-दादी, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

   

सम्बंधित खबर