जोधपुर, 01 जून (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया।
होम्योपैथी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गौरव नागर एवं प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों पर टीबी उन्मूलन जागरूकता एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष जन जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
यह अभियान जोधपुर के विभिन्न स्थानों चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, बीजेएस कॉलोनी, ग्राम पंचायत करवड़ एवं विश्व स्तरीय गौशाला रालावास में आयोजित किया गया। शिवरों के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नरेन पटवा, डॉ. सपना सालोदिया, डॉ. अंकिता आचार्य, डॉ. राकेश मीना एवं डॉ. दिव्या पांडे द्वारा आमजन को टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

