टीईटी पेपर लीक मामलाः मुख्यमंत्री ने दिया एसआईटी गठित करने का आदेश

मुंबई, 27 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक से हलचल मच गई है। इस मामले को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गंभीरता से लिया ह। उन्होंने मामले की जांच के लिए ठाणे के जॉइंट पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने शनिवार को पूरे मामले की एसआईटी जांच कराने का आदेश दिया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को फोन करके ठाणे के जॉइंट पुलिस कमिश्नर पंजाबराव उगले की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने और दोषियों के ख़िलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे को भी फोन करके मामले की जानकारी ली।

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने 28 जून 2026 को महाराष्ट्र राज्य भर में कुल 1028 केंद्रों पर टीईटी 2026 आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए परिषद ने सभी सुरक्षा उपाय किए थे। लेकिन शनिवार 27 जून 2026 की सुबह पुलिस को एक गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी में कुछ लोगों के पास इस परीक्षा के प्रश्न होने की जानकारी मिली। भिवंडी पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद परिषद के अधिकारियों को जांच के लिए बुलाया गया और मामले की जांच की गई। भिवंडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनके कनेक्शन हरियाणा और दिल्ली से बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि प्रश्न पत्रों के लिए 150 करोड़ का सौदा होने वाला था।

---------------

   

सम्बंधित खबर