युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हमीरपुर, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवांर क्षेत्र के पाटनपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती के फांसी लगाने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी।

थानाक्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी रामशंकर की 20 वर्षीय पुत्री कोमल अपनी मां बहनों के साथ घर में रहती थी। परिजन घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी मौका को पाकर युवती ने कमरे की छत में लगे कुंदा में रस्सी डालकर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। किसी कार्य से अंदर गई मां आशा ने पुत्री को फांसी पर झूलते पाया। शोर मचाने पर परिजन एकत्र हुए। थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। एसआई विजय बहादुर ने शुक्रवार को बताया कि युवती के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मृतका मौदहा कॉलेज से पढ़कर लौटी थी।

---------------

   

सम्बंधित खबर