जुबीन गर्ग की संपत्ति पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग के नाम हस्तांतरित

गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बुधवार को उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग के नाम हस्तांतरित कर दिए गए। इस दौरान अदालत में उपस्थित गरिमा सैकिया गर्ग भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

मीडिया से बातचीत में गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा कि यह उनके जीवन का अत्यंत कठिन समय है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो भी निर्णय उन्होंने और जुबीन गर्ग ने लिए, वे हमेशा साथ रहने और मिलकर जीवन बिताने की भावना से लिए थे।

उन्होंने कहा कि अब सब कुछ अकेले संभालना उनके लिए बेहद कठिन है और उन्हें इस स्थिति में बिल्कुल भी शांति नहीं मिल रही है। अदालत में संपत्ति हस्तांतरण की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

----------

   

सम्बंधित खबर