भारी मात्रा में याबा टैबलेट समेत तीन गिरफ्तार

भारी मात्रा में याबा टैबलेट समय तीन गिरफ्तारभारी मात्रा में याबा टैबलेट समय तीन गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 05 जुलाई (हि.स.)। धुबड़ी जिले के बिलासीपारा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की याबा टैबलेट की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर तिलापाड़ा के महिषबाथान इलाके में की गई।

जानकारी के अनुसार, मणिपुर की राजधानी इंफाल से धुबड़ी ले जाई जा रही लगभग 24 हजार याबा टैबलेट पुलिस ने जब्त की। शालकोचा और चापर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर इस तस्करी का भंडाफोड़ किया। मामले में तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरकाटा निवासी अमीनुर इस्लाम, मशकागुड़ी निवासी जयनुद्दीन अली तथा सुवापाटा निवासी रबिउल इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से याबा टैबलेट के अलावा कई मोबाइल फोन, अन्य सामान तथा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो वाहन भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, बरामद याबा टैबलेट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है। मामले की आगे की जांच जारी है।

   

सम्बंधित खबर