एसएसबी की 15वीं वाहिनी की तिरंगा साईकल रैली आयोजित

चिरांग (असम), 11 अगस्त (हि.स.)।काजलगांव स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)‌ की 15वीं वाहिनी के कमांडेंट सचिन कुमार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।

15वीं वाहिनी के जवानों ने साइकिल रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश फैलाया। अपने संबोधन में कमांडेंट कहा कि, साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और देशभक्ति की भावना के बारे में जागरूक किया गया। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस कार्यक्रम में उप कमांडेंट भूपेन दास, उप कमांडेंट आर.एम. यार्मी, उप कमांडेंट शैलेश कुमार, निरीक्षक प्रशासन तपन कुमार बसक एवं अन्य सभी बलकर्मी उपस्थित थे |

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

   

सम्बंधित खबर