मुहर्रम हेतू टीएमसी ने पानी कटौती समय बदला , 26जून से 28तक बंदी
- DSS Admin
- Jun 22, 2026
मुंबई , 22जून (हि. स.) । अलनिनो और आईओडी( I OD) के असर से समुद्री लहरों के सक्रिय होने से मॉनसून का मौसम लंबा चलने की संभावना है। 19 जून 2026 को वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट के साथ हुई समीक्षा बैठक के फैसले के मुताबिक, आने वाले समय में पानी की कमी से बचने के लिए पानी की सप्लाई कम करने का फैसला किया गया है। इसके मुताबिक, यह सलाह दी गई कि थी कि औद्योगिक विकास निगम महाराष्ट्र , जांभूल के 12वें वॉटर प्यूरिफिकेशन सेंटर से पानी की सप्लाई हर बुधवार को रात 12.00 बजे से हर शुक्रवार को रात 12.00 बजे तक कुल 48 घंटे के लिए बंद रहेगी। टीएमसी ने अब उपरोक्त निर्णय ( नोटिफिकेशन) निर्णय आज निरस्त कर दिया है और आज दूसरी वार यह बताया गया है कि पानी कटौती के समय में परिवर्तन किया गया है।
अब , 26/जून/2026 को मुहर्रम का त्योहार होने की वजह से, जांभूल वॉटर प्यूरिफिकेशन सेंटर से पानी की सप्लाई शुक्रवार 26/06/2026 को दोपहर 12.00 बजे से रविवार 28/06/2026 को दोपहर 12.00 बजे तक 48 घंटे के लिए बंद रहेगी । बताया गया है कि उपरोक्त शटडाउन अवधि के दौरान, ठाणे मनपा, नवी मुंबई मनपा, मीरा भाईंदर मनपा, टीटीसी औद्योगिक क्षेत्र एरिया, वागले एस्टेट औद्योगिक क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। टीएमसी जनसंपर्क विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई कि पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद अगले कुछ घंटों तक पानी का प्रेशर कम रहेगा। महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने भी संबंधित नगर निगमों, ग्राम पंचायतों और उद्योगपतियों से पानी कटौती के समय सहयोग करने की अपील की है।
---------------

