विद्युत विभाग की लापरवाही से चलती बाइक पर गिरी पेड़ की डाल, महिला की मौत व युवक घायल

विद्युत विभाग की लापरवाही से युवक घायल

हमीरपुर, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते विद्युत मुस्करा चरखारी मार्ग पर सोमवार को एक हादसा हो गया, जिसमें कटाई के दौरान पेड़ एक बाइक सवार पर गिर गया जिसमें बाइक सवार महिला एवं युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों और विद्युत विभाग के लोगों की मदद से सीएचसी मुस्करा लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

मुस्करा कस्बा थाना क्षेत्र की पहाड़ी गांव निवासी प्रकाश 35 वर्ष पुत्र रामगोपाल ने बताया कि वह अपनी मां कौशल्या उम्र 60 वर्ष का इलाज करवा कर राठ से मुस्कुरा होते हुए पहाड़ी जा रहा था कि तभी मुस्कुरा के बाहर निकलते ही महोबा रोड पर विद्युत विभाग द्वारा बिना किसी बैरिकेटिंग लगाए पेड़ों की कटाई की जा रही थी। तभी पेड़ की डाल कटकर चलती बाइक पर गिर गई। जिससे बाइक सवार मां बेटे पेड़ के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी यूपी सिंह ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से बाइक में सवार महिला की मौत हो गई है। शव कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर