पेट्रोल डलवाते समय अचानक स्टार्ट हुआ ट्रक, चोट लगने से चालक की मौत
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
नोएडा, 07 जून (हि.स.)। थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 72 स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक ट्रक चालक अपना ट्रक खड़ा करके पेट्रोल डलवा रहा था, इसी दौरान तकनिकी खराबी के चलते अचानक ट्रक स्टार्ट होकर चल पड़ा। ट्रक चालक उसे रोकने के लिए गया। इसी बीच उसे गंभीर चोट लगी। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने रविवार काे बताया कि संतोष कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी जनपद कासगंज उम्र 46 ट्रक चालक के रूप में काम करते थे। वह सेक्टर 72 स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक में डीजल डलवाने गए थे। वह जब अपने ट्रक में तेल डलवा रहे थे इसी बीच ट्रक अचानक स्टार्ट होकर चल पड़ा। वह ट्रक को रोकने के लिए गए तो उनके सिर और पीठ में गंभीर चोट लग गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------

