नोएडा, 20 जून (हि.स.)। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की हुई एक थार जीप, एक क्रेटा कार और एक इको- स्पोर्ट्स कार बरामद किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने शनिवार काे बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर नीरज शर्मा पुत्र अमरपाल शर्मा निवासी सेक्टर 19 नोएडा तथा अजय सरकार पुत्र सुभाष सरकार निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तीन कारें बरामद की है। जिसमें एक थार जीप, एक क्रेटा कार और एक इकोस्पोर्ट कार है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने इकोस्पोर्ट कार प्रीत विहार दिल्ली से चोरी करनी स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उनकी निशान देही पर सेक्टर 54 स्थित खरगोश पार्क के पास चोरी करके खड़ी की गई दो कारें पुलिस ने बरामद की है। इसमें एक क्रेटा कार और एक थार जीप है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के बताया कि दोनों कार कांसेप्ट महिंद्रा सर्विस सेंटर सेक्टर 59 से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।
---------------

