सोनीपत: महिला सशक्तिकरण की जिम्मेदारी खुद महिलाओं खुद संभालें: कविता जैन

सोनीपत, 8 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय

महिला दिवस के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने महिलाओं को बधाई देते हुए

जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण की जिम्मेदारी खुद महिलाओं को उठानी होगी। उन्होंने

कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों और प्रगति के लिए प्रयास करने होंगे। आज

महिलाएं सशक्त हैं और निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अब भी कुछ क्षेत्रों

में सशक्तिकरण की जरूरत है, जिसके लिए महिलाओं को ही पहल करनी होगी।

शनिवार

को जटवाड़ा स्थित स्वास्तिक कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को

संबोधित करते हुए कविता जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोगों की मानसिकता

को बदलने की आवश्यकता है। कई जगहों पर आज भी महिला-पुरुष के बीच भेदभाव किया जाता है

और लड़कियों को लड़कों के समान अवसर नहीं मिलते। इस भेदभाव को जड़ से समाप्त करना बेहद

जरूरी है।

महिलाओं

ने हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित की है। उन्हें सिर्फ अवसरों की जरूरत है, जिसे

वे अपनी मेहनत और क्षमता से उपलब्धियों में बदल सकती हैं। समाज को संकीर्ण मानसिकता

छोड़कर बेटा-बेटी को समान अवसर देने चाहिए। कविता

जैन ने सोनीपत की बेटियां उदाहरण हैं शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, विज्ञान, संस्कृति, राजनीति,

न्यायपालिका, अभिनय जैसे हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। देश की

प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने

महिला दिवस समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान में

नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

महिला

दिवस के अवसर पर काठ मंडी स्थित भरतपुरी में परमेश्वरी देवी के नेतृत्व में सैकड़ों

महिलाओं ने श्याम ध्वज यात्रा निकाली और खाटू श्याम बाबा के चरणों में अपने ध्वज अर्पित

किए। इस कार्यक्रम में सुदेश मलिक, स्कूल का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर