आवारा कुत्तों के मामले में एफआईआर पर उठे सवाल
- DSS Admin
- May 10, 2026
जम्मू,, 10 मई (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता तनवीर सादिक ने एक मामले में कुत्ते के काटने के बाद पीड़ित पर एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी पीड़ित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर
दर्ज करना उचित नहीं है और प्रशासन को इस समस्या का समाधान जिम्मेदारी से करना चाहिए। तनवीर सादिक ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या पर ठोस नीति और कार्रवाई की जरूरत है न कि पीड़ितों पर कार्रवाई की।
इस दौरान उन्होंने पीडीपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे पर नैतिक टिप्पणी करने का उसे कोई अधिकार नहीं है।
---------------

