उड़ीसा में बस पलटने से सिद्धार्थनगर के दो लोगों की मौत

सिद्धार्थनगर, 28 सितम्बर (हि. स)। उड़ीसा प्रान्त के जगन्नाथ पुरी से दर्शन कर के वापस लौटते समय तीर्थ यात्रियों की एक बस शनिवार की भाेर में थाना जलेश्वर क्षेत्र में पलट गई है। जिसमें जनपद सिद्धार्थनगर के दो यात्रियों की मौत हो गई है।

उक्त जानकारी उड़ीसा प्रान्त के थाना जलेश्वर के उपनिरीक्षक चिरंजीव राउत ने जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा थाने की पुलिस को दी गई। जनपद सिद्धार्थनगर के राम प्रसाद निवासी ग्राम सिकरा तथा संतराम निवासी ग्राम सिकरा की माैत हाे गयी है। प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि उपरोक्त सूचना मिलते ही ग्राम सिकरा के दोनों यात्रियों के घर जाकर उनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई। इनके परिजन बॉम्बे से फ्लाइट से उड़ीसा प्रान्त के थाना जलेसर पहुंचेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

   

सम्बंधित खबर