कालाढुंगी में टेेपाे ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मृत्यु
- DSS Admin
- Jun 18, 2026
नैनीताल, 18 जून (हि.स.)। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से लगभग 20 से 25 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा तथा स्थानीय लोगों ने संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे सभी 29 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां शहनाज और नाजरीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी संदर्भित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात्रि डायल-112 के माध्यम से मिली सूचना पर कालाढूंगी पुलिस आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त फोर्स टेम्पो ट्रैवलर संख्या यूपी15एफटी-6795 में चालक नईम सहित 29 लोग सवार थे। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, कालाढूंगी के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज जोशी, उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद सहित पुलिस बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा और जिला प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। वाहन में मेरठ के ताला फैक्ट्री, रहमदपुरा, हुमायूं नगर, लिसाड़ी गेट, मोदीनगर तथा अन्य क्षेत्रों के निवासी सामिर, जसीम अहमद, सुहैया, फिजा उर रहमान, ऐना, अबुजर, तस्बिया, मोनिस, नवाब, रेशमा, हैदर, आसिफ, बबलू, सना, अनिस, रूकसान, लाइवा, कुलविया, नईमउद्दीन, माहिरा, आईशा, जुनेरा, फरद बेगम, साद और अमन सहित अन्य यात्री सवार थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

