ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो कॉरिडोर के लिए 84.34 करोड़ का टेंडर जारी
- DSS Admin
- Jun 23, 2026
मुंबई, 23 जून (हि.स.)। बहुप्रतीक्षित मेट्रो लाइन-5 ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो कॉरिडोर के लिए एमएमआरडीए ने काशेली डिपो में ट्रैक बिछाने के कार्य को लेकर 84.34 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है। निर्माण और परीक्षण कार्य समय पर पूरा होने पर वर्ष 2026 के अंत तक यात्री सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
एमएमआरडीए अधिकारियों के अनुसार मेट्रो लाइन-5 का पहला चरण अब मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के करीब पहुंच चुका है। परियोजना शुरू होने से ठाणे, भिवंडी, कल्याण, डोंबिवली और उल्हासनगर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। सड़क और उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भीड़ भी कम होगी। जारी ई-निविदा के तहत काशेली डिपो में स्टैंडर्ड गेज ट्रैक के डिजाइन, विकास, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और चालू करने का कार्य किया जाएगा। इसमें बैलास्टेड और बैलास्टलेस दोनों प्रकार के ट्रैक शामिल होंगे। चयनित ठेकेदार को मानसून अवधि सहित 20 महीनों के भीतर कार्य पूरा करना होगा। इसके लिए 42.17 लाख रुपए की निविदा सुरक्षा राशि निर्धारित की गई है। काशेली डिपो मेट्रो लाइन-5 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यह कॉरिडोर ठाणे, भिवंडी और कल्याण के बीच यात्रा को आसान बनाएगा। यह क्षेत्र के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगा। मेट्रो लाइन-5 की मूल लंबाई 22.38 किलोमीटर थी, लेकिन हाल ही में स्वीकृत 11.83 किलोमीटर लंबे मेट्रो लाइन-5ए विस्तार के बाद इसकी कुल लंबाई बढ़कर 34.21 किलोमीटर हो गई है। इस विस्तार में दुर्गाड़ी, खड़कपाड़ा, भोइरवाड़ी, शिवाजी पथ, शांति नगर, शिवाजी चौक और उल्हासनगर सहित सात एलिवेटेड स्टेशन शामिल हों
---------------

