सीईसी जम्मू कश्मीर के बडगाम ज़िले में बूथ लेवल अधिकारियों से करेंगे बातचीत

श्रीनगर, 28 जून (हि.स.)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के बडगाम ज़िले में बूथ-लेवल अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुँचने पर पत्रकारों से बात करते हुए कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में खासकर बडगाम (ज़िले) में हम बूथ-लेवल अधिकारियों से बातचीत करेंगे। बूथ-लेवल अधिकारियों जो चुनाव आयोग की नींव हैं से बातचीत करने के बाद हम कश्मीर के खूबसूरत नज़ारों का भी आनंद लेंगे।

ईसीआई की टीम जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर है। संभावना है कि कुमार सोमवार को यहाँ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

---------------

   

सम्बंधित खबर