उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन पूजन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री स्व.कौशल मिश्र के आवास पर

- भाजपा के जिला एवं महानगर पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए

वाराणसी,15 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। मंदिर के गर्भगृह में बाबा का अभिषेक कर उपमुख्यमंत्री ने मंत्रोंच्चार के बीच दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देश में सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन पूजन के बाद मंदिर न्यास के अफसरों ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिंह और बाबा का प्रसाद भेंट किया।

एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री ने इसके पहले भाजपा के जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया। बैठक में राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएलसी एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय,विधायक सौरभ श्रीवास्तव,विधायक त्रिभुवन राम आदि ने भी भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री ने प्रो.कौशल मिश्र को दी श्रद्धांजलि

बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के पूर्व डीन, भाजपा नेता प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र के निधन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उनके नगवां स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रो. कौशल किशोर मिश्र को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री ने प्रो. कौशल किशोर के परिजनों से मिलकर शोक प्रकट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

   

सम्बंधित खबर