जींद : महिला की मौत पर पति समेत चार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

सदर थाना।


जींद, 01 जून । सदर थाना पुलिस ने गांव बरहाखुर्द में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका ने लगभग आठ माह पहले परिजनों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। सोमवार को नागरिक अस्पताल में पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा मायका पक्ष को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव बराह खुर्द निवासी सनम की 21 वर्षीय पत्नी महक ने रविवार को अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया।

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस तथा मृतका मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया और मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल पहुंचा। मृतका के भाई पंचकूला निवासी अनिल ने बताया कि उसकी बहन महक बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। जिसे वहां पर जैमेटो में काम करने वाले गांव बराहखुर्द निवासी सनम ने अपने झांसे में ले लिया। उसकी बहन ने 22 सितंबर 2025 को सनम से प्रेम विवाह कर लिया। बाद में आरोपितों ने दहेज को लेकर उसकी बहन महक को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी। बाद में दोनों में समझौता हो गया था।

गत दिवस उन्हें पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि महक फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। मृतृका के भाई ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसकी बहन पर दहेज को लेकर दबाव बना रहे थे। अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो उसके कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन की हत्या का शव को फांंसी के फंदे पर लटकाया है। सदर थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पलिस ने मृतका के भाई अनिल की शिकायत पर पति सनम, जेठ मोहम्मद, जेठानी कलावती, ननंद नीलम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर