जींद : ट्रक से 107 कटड़े बरामद, चालक समेत पांच लोग गिरफ्तार
- Vijesh Sharma
- Jun 25, 2026

जींद, 25 जून । गांव ढाकल के निकट सदर थाना नरवाना पुलिस ने एक ट्रक से 107 कटड़ों को बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक में पांच लोगों से पूछताछ की तो वो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सके। पुलिस ने पांचों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
सदर थाना नरवाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढाकल के निकट सड़क किनारे संदिग्ध हालात में ट्रक खड़ा हुआ है। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 107 कटड़े ठूंस-ठूंस कर भरे पाए गए। क्षमता से अधिक भरे जाने के कारण अधिकांश कटड़ों की हालात दयनीय हो चुकी थी।
ट्रक में कटड़ों के चारे तथा पानी का कोई प्रबध भी नही था। पुलिस पूछताछ में ट्रक सवार लोगों की पहचान चालक गांव नगल फतेहबाद निवासी चरणजीत, गोला राम, रवि, गांव सरदारावाला निवासी जग्गू तथा गांव ननेहड़ा सहारनपुर निवासी सुखा के रूप में हुई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक सवार पांचों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरूवार को जानकारी देते हुए सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रक में क्षमता से अधिक कटड़े भरे गए थे। उनके चारे, पानी का कोई प्रबंध नही था। ट्रक सवार पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
---------------

