हरिपुरा में भगवती जागरण करवाया

अमृतसर | हरिपुरा स्थित ब्राह्मणों की गली में जनता वैष्णो एकता सभा की ओर से महामाई का 46वां जागरण आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के जयकारों के बीच भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम के दौरान अनिल एंड पार्टी ने माता के भजन और भेंटें प्रस्तुत कीं, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। सभा के प्रबंधक खुशपाल शर्मा ने बताया कि यह जागरण लगातार 46 वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी इसी श्रद्धा और समर्पण के साथ धार्मिक कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।

   

सम्बंधित खबर