ग्रहों के राजा करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश:तीन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा
- Admin Admin
- Jun 05, 2025

जयपुर, 5 जून (हि.स.)। वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में मौजूद है, लेकिन वह जल्द नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।
ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि ज्योतिष गणना के मुताबिक सूर्य 8 जून को वृषभ में रहते हुए मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे इस नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में आएंगे। सूर्य आत्म-सम्मान, शक्ति और उच्च पद के कारक ग्रह है। उनकी पहचान ग्रहों के राजा के रूप में भी की जाती है। इसलिए वह जब भी गोचर करते हैं तो कुछ जातकों सम्मान की प्राप्ति और करियर में सफलता मिलती हैं।
इन राशियों को होगा लाभ
सिंह राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों के जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। सभी अटके काम भी पूरे होंगे। प्रेम जीवन में साथी का प्यार भरपूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन की बचत करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। गोचर की शुरुआत में ही शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए बनाई गई सभी रणनीतियों से लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को धन लाभ के योग प्रबल होंगे। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। पैतृक व्यवसाय से बड़ा लाभ हो सकता है। इस दौरान लंबे समय से जो काम रुके हैं, वो पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। जो भी समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, वह समाप्त होंगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कारोबार में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो समय बिल्कुल शुभ है। बिजनेस कर रहे लोगों के प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश