सोनीपत के मेयर ने जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण कर जलआपूर्ति के निर्देश दिए

-मेयर राजीव जैन ने ककरोई रोड पर

25 करोड़ रुपये से निर्मित जल शोधन संयत्र से 15 दिनों में जलआपूर्ति करें

सोनीपत, 15 मार्च (हि.स.)। नगर

निगम सोनीपत के नए मेयर राजीव जैन ने शनिवार को ककरोई रोड स्थित 25 करोड़ रुपये की

लागत से बने जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों

को अगले 15 दिनों में पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, नहर से जल शोधन

संयंत्र तक जाने वाली सड़क का दौरा कर जल्द निर्माण का आश्वासन दिया।

मेयर

जैन ने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर से पानी की आपूर्ति शुरू होने से करीब दो लाख लोगों

को राहत मिलेगी। इससे शहर की दो दर्जन कॉलोनियों में पेयजल की समस्या का समाधान होगा।

उन्होंने नगर निगम आयुक्त और ठेकेदार से बातचीत कर जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने की

बात कही। मेयर

बनने के बाद से ही भाजपा नेता राजीव जैन एक्शन मोड में हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व

मंत्री कविता जैन के समय शुरू किए गए विकास कार्यों को जल्द पूरा करना उनकी प्राथमिकता

है। 2018 में मंजूर जल शोधन संयंत्र अब सभी तकनीकी बाधाओं को पार कर चुका है, और पश्चिमी

क्षेत्र में जल्द नहरी पानी उपलब्ध होगा।

जल शोधन

संयंत्र चालू होने से दहिया कॉलोनी, मायापुरी, सरस्वती विहार, देवीलाल कॉलोनी, मोहन

नगर, मयूर विहार समेत करीब दो दर्जन कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति सुधरेगी। हरियाणा

की जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। ट्रिपल इंजन सरकार से सोनीपत का तेजी

से विकास होगा और नगर निगम आत्मनिर्भर बनेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर