सोनीपत: जनता ने बताया नायब सैनी हैं नायाब सीएम: मोहन लाल बड़ौली
- Admin Admin
- Mar 12, 2025

-भाजपा की निकाय चुनाव में ऐतिहासिक
जीत
-दिशाहीन कांग्रेस को हरियाणा की
जनता ने निकाय चुनाव में भी सबक सिखाया
सोनीपत, 12 मार्च (हि.स.)। हरियाणा
के निकाय चुनाव में दस में नौ में भाजपा को मिली भारी जीत पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह जनता का भाजपा की नीतियों पर विश्वास है। जनता ने बताया
कि नायब सैनी नायब सीएम हैं। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री
नायब सिंह सैनी के सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नीतियों पर जनता की मुहर बताया।
भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष ने इस समर्थन को प्रदेश के विकास की जनता की इच्छा करार दिया। उन्होंने
विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और हरियाणा की जनता का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने
प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया
है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अपनी जनहितकारी नीतियों से प्रदेश की जनता के दिलों
में जगह बना रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को अपार समर्थन
देकर विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय
चुनाव में मिली प्रचंड जीत से हरियाणा में तीन गुना गति से विकास कार्य होंगे। उन्होंने
भरोसा दिलाया कि सरकार की योजनाओं में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। भाजपा के कार्यकर्ता
पूरी निष्ठा से जनता की सेवा कर रहे हैं और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे
हैं।
श्री
बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिशाहीन कांग्रेस को हरियाणा की जनता
ने निकाय चुनाव में भी सबक सिखाया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अब समाप्ति की
ओर बढ़ रही है और आने वाले समय में भारत कांग्रेस मुक्त बन जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना