विशालकाय पेड़ गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त

सिलीगुड़ी,19 जून (हि.स)। शहर के हाशमी चौक पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना देर होने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क को बंद रखा गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण एक विशाल पेड़ उखड़ गया और मंदिर के ऊपर गिर गया। पेड़ के गिरने से मंदिर की छत, दीवार और मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना था और उसकी हालत भी ठीक नहीं थी। इस घटना में बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आनन-फानन में पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर