दुनिया की थाप थम गई, तबला अपने सबसे बड़े उस्ताद को खो बैठा
- Sanjay Kumar
- Dec 16, 2024

नहीं रहे मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन
जम्मू। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज और विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का निधन हो गया। उनका जन्म 29 अप्रैल, 1919 को जम्मू के फगवाल गांव में हुआ था। उनकी असाधारण प्रतिभा और भारतीय शास्त्रीय संगीत में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण शामिल हैं।
दुनियाभर से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक प्रमुख हस्ती ने कहा, जब दुनिया की थाप थम गई, तबला अपने सबसे बड़े उस्ताद को खो बैठा। उनकी ध्वनि हमेशा गूंजती रहेगी। उस्ताद ज़ाकिर हुसैन की यह विरासत संगीत प्रेमियों और कलाकारों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।