सरहुल पर्व पर राजधानी रांची में थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी

रांची, 01 अप्रैल (हि.स.)। रांची में सरहुल के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सिरमटोली सहित राजधानी के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।

सिरमटोली में केंद्रीय सरना स्थल पर रेपिड एक्शन पुलिस(रैफ), रेपिड एक्शन पुलिस(रैप), आइआरबी सहित अन्य सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। सिरमटोली में सिटी डीएसपी केवी रमन, सदर डीएसपी संजीव बेसरा, कई दंडाधिकारी को भी तैनात किया गया था। सरना स्थल के सामने एक मंच बनाया गया था, उस पर प्रशासनिक अधिकारी बैठे हुए थे और सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। रैफ और रैप के पुलिसकर्मी मंच के फ्लाईओवर से सरना स्थल पर नजर रख रहे थे। चुटिया पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद थी।

राजधानी में हर चौक-चौराहे पर काफी संख्या में जैप, इको, जैप की महिला बटालियन, फायर बिग्रेड, बज्र वाहन को तैनात किया गया था। सिरमटोली में प्रशासन की ओर से तीन ड्रोन से नजर रखी जा रही थी,साथ ही जिला प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराया जा रहा था। मेन रोड में अलबर्ट एक्का चौक के समीप भी ड्रोन से जुलूस पर नजर रखी जा रही थी।

डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना अब तक नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

   

सम्बंधित खबर