छिनतई के मामले में तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 06 मई (हि. स.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने फूलबाड़ी में छिनतई के एक मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो आरोपित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। देवाशीष बर्मन, रितेश सिंह और रिजु सिंह है। छिनतई में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल को फूलबाड़ी के पूर्व धनतला इलाके की निवासी अनिमा दास के साथ बटालियन मोड़ इलाके मेंं छिनतई की घटना घटी थी। बाद में घटना की शिकायत एनजेपी थाने में दर्ज कराई गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने तीन मई को देवाशीष बर्मन और रितेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद दोनों आरोपितों को अदालत से दिन की रिमांड पर लिया। आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने फूलबाड़ी श्मशान बस्ती के निवासी रिजु सिंह को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से छिनतई में प्रयुक्त बाइक और छिनतई हुए बैग को भी बरामद कर लिया।

एनजेपी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर