बिहार के सहरसा में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

सहरसा,27 जून (हि.स.)। जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद गांव में शनिवार को दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि दूसरी 17 वर्षीय युवती गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्वजनों में कोहराम छा गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया।

मृतका की पहचान सिटानाबाद गांव के अमरुल्लाह टोला, वार्ड संख्या-5 निवासी दिलीप दास की 18 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती की पहचान उसी गांव के वीरेंद्र दास की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवती शनिवार की दोपहर घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में घास लाने गई थी। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजन को दी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद ज्योति कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना के दारोगा सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामला की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों और पेड़ों के नीचे नही की अपील की।

   

सम्बंधित खबर