श्री अमरनाथ यात्रा 2026-लखनपुर कॉरिडोर पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, कठुआ में उच्चस्तरीय बैठक में बनी व्यापक रणनीति

Tight security for the Shri Amarnath Yatra 2026 along the Lakhanpur corridor; comprehensive strategy formulated during a high-level meeting in Kathua.


कठुआ, 27 जून । आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में स्पेशल डीजीपी कोऑर्डिनेशन जम्मू-कश्मीर एस.जे.एम गिलानी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कठुआ के लखनपुर कॉरिडोर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ आईजीपी जम्मू भीम सेन टूटी, डीआईजी जेकेएस रेंज श्रीधर पाटिल, एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा, डीसी कठुआ राजेश शर्मा और एसएसपी सिक्योरिटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती, उनकी तैयारियों और जमीनी स्तर पर किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया। स्पेशल डीजीपी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ मजबूत, बहुस्तरीय और सुचारू सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि यात्रा का संचालन सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से किया जा सके। इस दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए तैयार किए गए मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ग्रिड और अन्य व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जानकारी ली गई।

इससे पूर्व पुलिस लाइन कठुआ में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों पंजाब और हिमाचल प्रदेश के पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में यात्रा के दौरान अंतर-राज्यीय समन्वय, सुरक्षा रणनीति और यातायात प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अमरनाथ यात्रा-2026 को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके।

---------------

   

सम्बंधित खबर