बजाली जिले के स्कूलों में भी पढ़ाई के समय में हुआ बदलाव

बंगाली (असम) , 21 सितंबर (हि.स.)। चिलचिलाती गर्मी के कारण बजाली जिले में स्कूलों के शिक्षण समय में बदलाव किया गया है। अब प्राथमिक और मध्य स्तर के स्कूलों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और माध्यमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक पठन-पाठन का कार्य चलेगा।

उल्लेखनीय है कि बीते कल कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने तपती गरमी के कारण स्कूलों के पाठदान की समय सूची में बदलाव किया था, जो आज से लागू हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर