हैलाकांदी में पुलिस मुठभेड़ में डकैत की मौत

हैलाकांदी (असम), 27 मई (हि.स.)। हैलाकांदी में पुलिस एनकाउंटर में एक डकैत की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हैलाकांदी के कालीबाड़ी रोड पर यह मुठभेड़ कछार पुलिस के साथ हुई थी।

लुटेरों के एक गिरोह पर पुलिस ने कथित फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में अफजल हुसैन बरभुइयां नामक डकैत मारा गया।

पुलिस अफजल हुसैन के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार करने में सफल रही है। घटना को लेकर हैलाकांदी में सनसनी फैल गई।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर