साजिश के तहत फंसाया गया, मजदूरों की लड़ाई जारी रहेगी : किशोर केवट
- DSS Admin
- May 23, 2026
हुगली, 23 मई (हि.स.)। किशोर केवट ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा है कि उन्हें सुनियोजित तरीके से फंसाया गया। आईएनटीटीयूसी नेता और चांपदानी नगरपालिका के पार्षद किशोर केवट शुक्रवार शाम जमानत पर रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।

