उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपनी फ्लीट में गाड़ियों की संख्या की आधी
- DSS Admin
- May 13, 2026
लखनऊ, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करते हुए राष्ट्रहित में अपनी फ्लीट की गाड़ियों को आधी करने का फैसला लिया है।
उन्होंने बुधवार काे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नागरिकों से जो अपील की है, उसका पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने अपनी फ्लीट की गाड़ियों की संख्या आधी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। इससे ऊपर कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपनी अपील में स्पष्ट किया है कि जहां तक संभव हो, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें। एक साल तक सोना खरीदने से बचें। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो से सफर करें। पार्सल रेल से भेजें और कार का कम इस्तेमाल करें। खाने के तेल का भी कम उपयोग करें। रासायनिक खाद का इस्तेमाल आधा करें और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें। विदेशी ब्रांडेड उत्पादों का उपयोग कम करें और स्वदेशी को अपनाएं। एक साल तक विदेशों की यात्रा कम करें। तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हफ्ते में एक दिन कारपूल करना हो या फिर बैटरी चलित वाहनों को अपनाना, आपका हर छोटा कदम देशहित में बड़ा योगदान है। गैस चूल्हे की जगह इंडक्शन का उपयोग और घर पर सोलर पैनल लगाना एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है।
---------------

