सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

कोलकाता, 18 मई (हि. स.)। महानगर कोलकाता के तपसिया इलाके में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चार नंबर पुल से साइंस सिटी की ओर जा रही थी। आरोप है कि बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान उसने पहले सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारी और फिर एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। घायलों को तुरंत नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हादसे में शामिल बस को जब्त कर लिया है। मामले की जांच के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर