कठुआ में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
- Neha Gupta
- Jan 19, 2025

कठुआ 19 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय कठुआ में आयोजित एक समारोह में भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण और हीरानगर के पूर्व विधायक कुलदीप राज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधायक डॉ. भारत भूषण ने अपने संबोधन में हमारे संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हर भारतीय को समान अवसर प्रदान करता है और इस देश में सभी समान हैं। लिंग और वयस्क मताधिकार के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। कमजोर वर्ग, वंचित और आदिवासियों के लिए संविधान में विशेष प्रावधान है, जिसका उद्देश्य उनके सामाजिक आर्थिक विकास और उत्थान है। हीरानगर के पूर्व विधायक कुलदीप राज ने भारत को मजबूत और जीवंत राष्ट्र बनाने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर के योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे अवसर पर गोपाल महाजन जिला अध्यक्ष, प्रेम नाथ डोगरा पूर्व जिला अध्यक्ष, डॉ. नरिंदर जसरोटिया, लखनपुर नगर समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंदर शर्मा और काका राम, नगरी नगर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह अंडोत्रा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा देव राज, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सचिव रेखा कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री इंदु रेखा, रवि अंदोत्रा, मंडल प्रधान राहुल शर्मा, अजय शर्मा, सुमन देवी, चतर सिंह, दिलावर सिंह, कैप्टन पवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया