
जम्मू। स्टेट समाचार
किश्तवाड़ जिले में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ पद्दर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंजरवार में एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक की मौत हो गई। उन्होंने मृतक की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आपॅरेशन चलाया। उसके बाद शव को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को अस्पताल में पहुंचाया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसके बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा।
इसके अलावा नगरोटा इलाके में मंगलवार रात को हुई दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई है। उसकी पहचान महेशवर सिंह निवासी डोडा के रूप में हुई है। वह अपने भाई के साथ मोटर साइकिल पर जरा रहा था। तभी रास्ते में उसे नगरोटा के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरोंने महेश्वर को मृत घोषित कर दिया है।