छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने किए 20 आईपीएस अफसरों के तबादले
- Admin Admin
- Apr 20, 2025

रायपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त और अधिक सुव्यविस्थत करने के उद्देश्य से आज 20 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। रविवार को जारी आदेश में 9 जिलों के एसपी और दो जिलों के आईजी बदल दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, पवन देव- अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रायपुर।
अंकित कुमार गर्ग - पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
ध्रुव गुप्ता - पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
दीपक कुमार झा - पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज।
अभिषेक शांडिल्य - पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज।
बालाजी राव सोमावार - पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।
अजातशत्रु बहादुर सिंह - पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।
विवेक शुक्ला - एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।
राजेश कुमार अग्रवाल - पुलिस अधीक्षक, सरगुजा।
विजय अग्रवाल - पुलिस अधीक्षक, दुर्ग।
जितेंद्र शुक्ला - सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर।
भावना गुप्ता - पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा।
सूरज सिंह - पुलिस अधीक्षक, धमतरी।
त्रिलोक बंसल - पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा।
लक्ष्य शर्मा - पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
अंजनेय वार्ष्नेय - पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़।
पुष्कर शर्मा - सेनानी, वीआईपी वाहिनी, माना।
योगेश कुमार पटेल - पुलिस अधीक्षक, बालोद।
एसआर भगत - पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
विजय पाण्डे - पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर