चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 18 मई (हि. स.)। नक्सलबाड़ी के बेंगाई जोत इलाके में चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सूरज सिंह और ईश्वर राय के रूप में हुई है। दोनों नक्सलबाड़ी के लालपुल इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने बेंगाईजोत इलाके में छापेमारी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो गैस सिलेंडर और एक मोटर बरामद की गई।पुलिस पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। सोमवार को दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर