सोनीपत पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोनीपत, 5 मई (हि.स.)। सोनीपत में क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी

के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नितिक उर्फ छोटा

और अभिषेक उर्फ अभि शामिल हैं, जो सोनीपत जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

रविवार को गोहाना में गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना

मिली कि नितिक उर्फ छोटा, जो अवैध हथियार के साथ गांव खेडी दमकन की ओर आ रहा था, पुलिस

के चंगुल में फंस सकता है। पुलिस ने नाकाबंदी की और जैसे ही आरोपी ने पुलिस को देखा,

वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास एक

देशी पिस्तौल और जिन्दा कारतूस बरामद हुए। इस मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत थाना

सदर गोहाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद, पुलिस ने अभिषेक उर्फ अभि को बड़ौता फ्लाईओवर के

पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अभिषेक को

जमानत पर रिहा किया गया और नितिक उर्फ छोटा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर