मधुबनी, 17 मई (हि.स.)।जिला मुख्यालय स्थित चन्द्रा कॉम्प्लेक्स में रविवार को भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा की अध्यक्षता एवं भाजपा नेता जनमेजय सिंह के संचालन में पार्टी का झंझंडोत्तोल
,वर्ग गीत के साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के पूजन और तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मंचासीन आगत अतिथियों माननीय पूर्व मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ,सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, भाजपा विधायक सुजीत पासवान, जीवेश मिश्रा,संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय झा,पूर्व विधायक रामप्रीत पासवान ,हरिभूषण ठाकुर , विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, जिला प्रभारी अर्जुन सहनी, आशीष झा, भोगेंद्र ठाकुर, शंकर झा ,भीम सिंह ,देवेंद्र कुमार यादव ,प्रमोद सिंह को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब जन कल्याणकारी योजनाएं को हर कार्यकर्ता घर-घर तक जाकर लोगों को बताएं । अंतिम पायदान तक व्यक्ति को सरकार की उपलब्धियां को दिलाना हर भाजपा कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाएं उज्ज्वला योजनाएं ,आवास योजनाएं, जल जीवन योजनाएं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर तक शौचालय, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, सिंचाई योजना सहित अन्य योजना पर चर्चा की। संगठन की भूमिका अपनी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं पर उन्होंने प्रकाश डाला।
दूसरे सत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पंच निष्ठाएं ,सैद्धांतिक अनुष्ठान एकात्मक मानव दर्शन पर बताया गया । वक्तव्य में कहा गया कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है।
तीसरी सत्र में आज के दौर में सोशल मीडिया नई तकनीक प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक निर्माण पर विचार व्यक्त किया गया।
---------------

